गुड़िया केस की जांच के लिए गठित एसआईटी ने बीते वर्ष 12 जुलाई को 6 आरोपी गिरफ्तार किए थे। इसके बाद 18 जुलाई की रात्रि कोटखाई थाने के लॉकअप में पकड़े गए एक कथित आरोपी सूरज की मौत हो गई थी।
आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उसकी मौंत हुई। ऐसे में मामले की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सीबीआई ने बीते वर्ष 29 अगस्त को आईजी जैदी समेत आठ पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद शिमला जिला के पूर्व एसपी डीडब्ल्यू नेगी को बीते वर्ष 16 नवंबर को गिरफ्तार किया गया।