फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर विस हलके में सक्रिय वर्करों का डाटा बैंक तैयार करेगी कांग्रेस

Sun, 22 Apr 2018 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस हर विधानसभा क्षेत्र में 500 सक्रिय कार्यकर्ताओं का डाटा बैंक तैयार करेगी। इसके लिए 30 मई तक का समय निर्धारित किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी की जा रही है। 

विज्ञापन


इनका रिकॉर्ड ब्लॉक से लेकर जिला और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास रहेगी। यह निर्णय शनिवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई।

 इस बैठक में तीन अहम निर्णय लिए गए। बैठक में मौजूद कार्यकारिणी सदस्यों, ब्लॉक पर्यवेक्षकों, जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों ने इस पर सहमति दर्ज की। सुक्खू ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को 30 मई तक 500-500 कार्यकर्ताओं का डाटा बैंक तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

कमर तोड़ महंगाई पदयात्रा’ निकाली जाएगी

यह निर्णय लिया गया कि सात मई को महंगाई के खिलाफ पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर ‘कमर तोड़ महंगाई पदयात्रा’ निकाली जाएगी। इसमें कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे। सभी ने मोदी सरकार के महंगाई पर काबू पाने में विफल रहने की एक सुर में भर्त्सना की।

सुक्खू ने कहा कि पेट्रो पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं। आज तक के रिकॉर्ड स्तर पर डीजल और पेट्रोल का मूल्य पहुंच गया है। केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। रसोई गैस सिलेंडर और खाद्य पदार्थों की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर पर हैं।
विज्ञापन

29 की दिल्ली रैली में जाएंगे 25 सौ कार्यकर्ता 

आम आदमी का जीना मुहाल हो चुका है। इसके विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतरने जा रही है। सुक्खू ने कहा कि 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में प्रदेश से 25 सौ कार्यकर्ता भाग लेंगे।

यह रैली देश में पैदा हुए विपरीत हालात के विरोध में आयोजित होगी। देश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्नाव और कठुआ की घटनाएं इसका ज्वलंत उदाहरण हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें