फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री से करवा दिया खटारा बस का उद्घाटन, अफसरों पर भड़के बाली

Wed, 19 Oct 2016 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में एचआरटीसी के अफसरों ने मंगलवार को परिवहन मंत्री जीएस बाली से एसी बस सर्विस के नाम पर खटारा बस का उद्घाटन करवा दिया। बस की सीटों पर मैल जमी हुई थी। बस के टायर पूरी तरह घिसे हुए थे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं बस के भीतर स्पोटिंग रॉडों से जगह जगह पेंट उखड़ा हुआ था। बस के एसी में धूल की मोटी परत जमी हुई थी। हालांकि बस को सजाने के लिए बाहर से रंग बिरंगे गुब्बारे जरूर लटकाए गए थे।

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने पहले इस खटारा बस के दरवाजे पर लगाया रिबन काटा और फिर बस में दाखिल हुए। बस की स्थिति भांपने में बाली को देर नहीं लगी। बस से उतरते ही बाली ने अफसरों को कहा, ‘तुम लोगों ने मुझसे पुरानी बस का उद्घाटन करवा दिया’।
विज्ञापन


बात को संभालने के लिए एचआरटीसी के अफसरों ने तर्क दिया कि बस रोहड़ू से आई है, इसलिए थोड़ी खराब हो गई है। हालांकि यह बात समझ से परे है कि एचआरटीसी के अफसर उद्घाटन से पहले नई बस को रोहड़ू की सैर पर क्यों ले गए।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में एसी बस की क्या जरूरत

शिमला में सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। दीवाली के बाद ठिठुरन और भी बढ़ जाएगी। ऐसे में शिमला में एसी बस सर्विस शुरू करने के पीछे क्या मकसद है यह शहर के लोगों की समझ से परे है।

दो किलोमीटर का भी 10 रुपये किराया
राजधानी में बसों का न्यूनतम किराया 3 रुपये निर्धारित किया गया है लेकिन एसी बस का फिक्स किराया 10 रुपये तय किया गया है। दो किलोमीटर सफर पर भी लोगों को 10 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि पूरे सर्कुलर रोड का चक्कर काटने पर इस बस का किराया अन्य से सस्ता पड़े
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें