शिमला के चौड़ा मैदान में भारी बारिश के दौरान चलती कार पर बान का पेड़ गिर गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।
शिमला के चौड़ा मैदान में भारी बारिश के बीच रविवार रात करीब 8:30 बजे बान का एक हरा-भरा पेड़ चलती कार पर गिर गया। पेड़ की टहनियों और मलबे से कार के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
गनीमत रही कि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। पेड़ गिरने से बिजली का खंभा और बिजली की तारें भी टूटकर सड़क पर गिर गईं। सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
पार्षद उर्मिला कश्यप ने बताया कि चलती कार पर पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बिजली की तारें टूटने से इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। बिजली बोर्ड की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं।