फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों-बागवानों के लिए बड़ी राहत, बिना कर्फ्यू पास मंडियों तक पहुंचा सकेंगे फसल

Mon, 13 Apr 2020 05:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
भूंतर सब्जी मंडी में पहुंचा मटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि सरकार मंडी मध्यस्थता योजना के दायरे में आने वाली सभी फसलों के मूल्य बढ़ाने पर विचार करे। जल्द ही प्रदेश में सेब सीजन शुरू होने वाला है। बागवानों को मंडियों में उनके उत्पाद का उचित दाम मिलें, इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए। प्रदेश में कोरोना के खौफ के बीच बागवानों की दिक्कतों को लेकर राज्यपाल ने राजभवन में उच्च स्तरीय बैठक ली।

विज्ञापन



इसमें किसानों-बागवानों से जुड़े मसलों पर चर्चा की गई। राज्यपाल ने कहा कि किसानों-बागवानों को मंडियों तक अपने उत्पाद पहुंचाने के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान किसानों-बागवानों को पास लेने की जरूरत नहीं होगी। कृषि उत्पादन मंडी समिति अधिनियम (एपीएमसी एक्ट) सेलेक्ट कमेटी की ऑब्जर्वेशन आने के बाद नए रूप में कैबिनेट की मंजूरी को भेजा जाएगा। सरकार इस एक्ट में संशोधन को लेकर अध्यादेश ला सकती है।

संशोधित एक्ट में बागवानों को मार्केट में अच्छा रेट दिलाने और उनके साथ ठगी के मामलों पर अंकुश लगाने के सख्त प्रावधान होंगे। मुख्य सचिव अनिल खाची ने जानकारी दी कि किसानों-बागवानों को अपने उत्पाद मंडियों तक लाने के लिए पास की जरूरत नहीं है। उन्हें मौजूदा प्रतिबंध में पूर्ण छूट दी गई है। उन्होंने राज्यपाल को कोरोना से संबंधित हिमाचल में किए गए प्रबंधों और वर्तमान जानकारी से भी अवगत कराया।

विज्ञापन

कृषि उत्पाद संशोधन विधेयक पर भी चर्चा

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय - फोटो : सोशल मीडिया
बैठक में कृषि उत्पाद संशोधन विधेयक पर भी चर्चा की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाया गया है।

फ्लू जैसे लक्षण वाले सभी व्यक्तियों के नमूने लिए जाएंगे। हॉटस्पॉट क्षेत्रों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। जरूरी सामान की आपूर्ति करवाई जा रही है। राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्यपाल ने सराहा अर्जुन का ड्यूटी के प्रति समर्पण 

 राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सिरमौर जिले में तैनात कांस्टेबल अर्जुन के ड्यूटी के प्रति समर्पण की जमकर सराहना की है। उन्होंने डीजीपी सीताराम मरडी को पत्र लिखकर कांस्टेबल को प्रोत्साहित करने के लिए कहा है। कहा कि अर्जुन ने कोरोना के संकट में अपने फर्ज को अधिक महत्व देकर मिसाल कायम की है। कांस्टेबल अर्जुन सही मायने में कोरोना वॉरियर और अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। राज्यपाल ने यह पत्र अमर उजाला की ओर से अर्जुन के इस सराहनीय कार्य को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद लिखा है। 

सिरमौर पुलिस में तैनात कांस्टेबल अर्जुन के नवजात बेटे की मौत हो गई थी, लेकिन कोरोना मरीजों की ड्यूटी में तैनात अर्जुन ने मृत बेटे को छुआ तक नहीं। वह ढांढस बंधाने के लिए पत्नी को गले भी नहीं लगा पाए। दूर से ही बात करते रहे। कांस्टेबल ने नवजात बेटे को दफनाने की प्रक्रिया निभाई, लेकिन उसे छू तक नहीं पाए। दूर से ही मिट्टी डालने की रस्म निभाई। इसके बाद फिर ड्यूटी पर नाहन आ गए। सिरमौर में कोरोना पॉजिटिव एक जमाती को बद्दी तक छोड़ने के लिए अर्जुन भी पुलिस टीम के साथ गए थे। अर्जुन के इस त्याग को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो राज्यपाल ने अब डीजीपी को पत्र लिखकर उन्हें प्रोत्साहित करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें