फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apple Season: 150 रुपये किलो बिका ग्रेनी स्मिथ किस्म, डायबिटीज के लिए है रामबाण

Wed, 13 Sep 2023 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सामान्य तापमान में रखने पर भी यह सेब एक से दो महीने तक खराब नहीं होता। इसका पौधा अन्य किस्मों के मुकाबले तीन गुणा तेजी से बढ़ता है।
विज्ञापन
सेब की पैकिंग करता बागवान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल सेब पर हरा सेब भारी पड़ा है। हरे रंग के ग्रेनी स्मिथ सेब को दिल्ली की आजादपुर मंडी में रिकॉर्ड 150 रुपये किलो रेट मिला है। शिमला के बागवान ने ग्रेनी स्मिथ के 300 हाफ बॉक्स दिल्ली भेजे थे, जिसे खरीदारों ने हाथों हाथ लिया। इन दिनों मंडियों में लाल रंग का रॉयल सेब 100 से 120 रुपये किलो बिक रहा है। ग्रेनी स्मिथ सेब की शुगर फ्री किस्म है, इसे डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण माना जाता है। रोहड़ू के स्वीट ऑर्चर्ड बराल के बागवान डिंपल पांजटा ने बताया कि ग्रेनी स्मिथ सेब की पॉलिनाइजर किस्म है।

विज्ञापन


इसमें फसल बहुत ज्यादा लगती है, अन्य किस्मों के मुकाबले इसकी शेल्फ लाइफ भी अधिक है। सामान्य तापमान में रखने पर भी यह सेब एक से दो महीने तक खराब नहीं होता। इसका पौधा अन्य किस्मों के मुकाबले तीन गुणा तेजी से बढ़ता है। पिछले साल सेब की फसल पर सूखे की मार थी, इस साल बारिश के कारण नमी अधिक है बावजूद इसके ग्रेनी स्मिथ की पैदावार प्रभावित नहीं हुई। इस किस्म में रस्टिंग और फंगस रोग का खतरा भी कम रहता है।

शेल्फ लाइफ ज्यादा
ग्रेनी स्मिथ ने साबित कर दिया है कि सिर्फ लाल सेब ही महंगा नहीं बिकता हरे सेब की भी अपनी अहमियत है। ग्रेनी स्मिथ की शेल्फ लाइफ अन्य किस्मों से अधिक है। - डिंपल पांजटा, बागवान, रोहड़ू
विज्ञापन


होटलों में ज्यादा मांग
अच्छी क्वालिटी और पैकिंग के चलते ग्रेनी स्मिथ को 150 रुपये किलो रेट मिला है। हाई प्रीमियम क्वालिटी के कारण इस सेब की दिल्ली एनसीआर के फाइव स्टार होटलों में डिमांड रहती है। साल दर साल इसकी मांग और आपूर्ति बढ़ रही है। - प्रशांत बतरा, एमडी, शिव भोला ग्रुप, आजादपुर मंडी दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें