स्मार्ट किड्स संजौली ने रविवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं और कार्यक्रम में शामिल दादा-दादी, नाना-नानी का मनोरंजन किया। इस दौरान ग्रैंड पेरेंट्स के लिए कई तरह की गेम्स भी रखी गई थीं, जिसमें पेरेंट्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
ग्रैंड पेरेंट्स ने कैट वॉक, डांस, तंबोला, पासिंग द पार्सल जैसी खेलाें का मजा लिया। स्कूल के बच्चों अनाहत कौर, अनाम्या व्यास, अक्षरा, तेजस्वनी शर्मा, जोयल आदि ने जुबी डूबी... गीत पर डांस पेश किया। पहाड़ी नाटी में प्रियांश गौतम, वेदांत शर्मा, अनन्या ठाकुर, अन्निका, स्पर्श मानस, अधिराज आदि ने रोहड़ू जाणा मेरी आमिए... जैसे पहाड़ी गीतों पर धमाल मचाया।
ग्रैंड पेरेंट्स के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में एनके व्यास और कुशला व्यास को बेस्ट डांसिंग कप्पल, सतीश शर्मा को बेस्ट मेल डांसर, गौतम बेस्ट ग्रैंड फादर, गजिंद्रा शर्मा को बेस्ट ग्रैंड मदर का खिताब दिया गया। प्रधानाचार्य गुनीत कौर ने ग्रेड पेरेंट्स का स्वागत किया और निदेशिका शीतल जीत कौर ने विजेता ग्रैड पेरेंटस को पुरस्कार देकर नवाजा।