फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: ग्राम पंचायतों को मिले 65 नए प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की ग्राम पंचायतों को सोमवार को 65 नए प्रतिनिधि मिल गए। ग्राम पंचायतों में 65 रिक्त पदों के लिए हुए मतदान का रिजल्ट देर शाम तक घोषित कर दिया गया। इनमें 26 प्रधान, 16 उपप्रधान और 23 वार्ड सदस्यों को चुन लिया गया।
विज्ञापन


कांगड़ा जिला परिषद के एक सदस्य और विभिन्न पंचायती समिति के पांच पदों के लिए मतदान हुआ। इन छह पदों के नतीजे सोमवार को घोषित होंगे। राज्य चुनाव आयोग के सचिव अनुपम कश्यप ने इसकी पुष्टि की है।

रविवार को सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में मतदान की यह प्रक्रिया सवेरे सात से दोपहर बाद तीन बजे तक चली। प्रधान पद के लिए ये चुनाव बिलासपुर में दो, चंबा में दो, हमीरपुर में चार, कांगड़ा में चार, किन्नौर दो, कुल्लू में एक, मंडी में चार, शिमला में तीन, सिरमौर में एक और ऊना में तीन पंचायतों में हुए।
विज्ञापन


आठ प्रधानों को पहले से ही निर्विरोध चुना जा चुका है। उपप्रधान पद के लिए बिलासपुर में दो, चंबा में चार, हमीरपुर में दो, कांगड़ा में छह, ऊना में एक और सिरमौर में एक ग्राम पंचायत में मतदान हुआ। 11 उपप्रधानों को पहले ही निर्विरोध चुना जा चुका है।
विज्ञापन

सोलन में सबसे अधिक मतदान

प्रदेश भर में हुए इन उपचुनाव में ऊना में 66.6, बिलासपुर में 62.40, चंबा में 56, हमीरपुर में 63, कांगड़ा में 60, किन्नौर में 62.23, कुल्लू में 64.59, मंडी में 57.85, शिमला में 65, सिरमौर में 73.56, सोलन में 78 और ऊना में 66.6 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि, मतगणना के देर शाम तक चले होने से यह मालूम नहीं हो पाया कि कितनी ग्राम पंचायतों में नोटा का इस्तेमाल हुआ।

नगर पंचायत सरकाघाट में कांग्रेस की जीत
नगर पंचायत सरकाघाट के वार्ड नंबर 6 के लिए हुए मतदान का नतीजा कांग्रेस के पक्ष में रहा। इस वार्ड में ये चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी बलवंत सिंह ने जीत लिए।

ध्यान सिंह को 126 वोट पड़े, जबकि दूसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार अभिमन्यु को 116 मत पड़े। भाजपा के उम्मीदवार अभिमन्यु को 68 और एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार महीपाल को तीन वोट पड़े। केवल एक वोट पर ही नोटा का इस्तेमाल हुआ। नगर पंचायतों के चुनाव पार्टी सिंबल पर होते हैं। उधर, कांगड़ा के चौबीन जिला परिषद वार्ड से सरोज कुमारी को निर्विरोध चुना गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें