फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिर्फ इक्डोल से ग्रेजुएशन का विकल्प

Sat, 09 Aug 2014 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
+2 में कंपार्टमेंट पास छात्रों के लिए इक्डोल से स्नातक की पढ़ाई करने का ही विकल्प है। कोर्ट के आदेशों के अनुसार कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। कॉलेज और विवि अब रेगुलर एडमिशन नहीं दे सकते हैं। 19 अगस्त तक तय इक्डोल में प्रवेश की समयसीमा के भीतर छात्रों को दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन


इक्डोल से दो सत्र तक पढ़ाई के बाद छात्रों के पास कॉलेज में सीट खाली और सब्जेक्ट कांबिनेशन की उपलब्धता पर माइग्रेशन का भी विकल्प रहेगा। प्रो-वीसी प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रूसा लागू होने के बाद इंटर कॉलेज माइग्रेशन नियम बनाए जा रहे हैं।

हालांकि, प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग पर कुछ छात्र कोर्ट भी गए हैं। यदि कोर्ट से कॉलेज में प्रवेश की विशेष अनुमति मिलती है तो हजारों छात्रों के लिए राहत की बात होगी। इक्डोल में एक सेमेस्टर की फीस 29 सौ रुपये तक है। आरक्षित और महिला वर्ग के लिए पहले सत्र में एक हजार और दूसरे सत्र की फीस महज 500 रुपये है। बारहवीं की अनुपूरक परीक्षा पास करने वाले और रिवेल्यूएशन में पास होने वाले छात्रों के पास साइंस जैसे विषय पढ़ने की सुविधा इक्डोल में नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


रोजाना आ रहे दर्जनों मामले
प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में रोजाना कॉलेज में रेगुलर प्रवेश को अनुमति लेने के दर्जनों मामले आ रहे हैं। यहां से उन्हें कोर्ट के आदेशों से बाहर जाकर प्रवेश की अनुमति न देने का जवाब मिल रहा है। उन्हें इक्डोल से डिग्री करने की सलाह दी जा रही है।

पहले मिलता था प्रोविजनल प्रवेश
जमा दो में कंपार्टमेंट वाले छात्रों को कॉलेजों में तय तिथि में प्रवेश लेने पर प्रोविजनल प्रवेश दिया जाता था। रूसा लागू होने के बाद से यह सुविधा बंद हो गई है। अनुपूरक परीक्षा पास करने वाले 15 हजार से अधिक छात्रों को अब इक्डोल में ही प्रवेश लेना पड़ेगा।

इक्डोल में 19 तक प्रवेश
प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि 19 अगस्त प्रवेश की अंतिम तिथि है। इसके बाद लेट फीस ली जाएगी। इक्डोल से छात्र कॉलेज के लिए माइग्रेट हो सकता है। इसके लिए नियम बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें