फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादला आदेश न मानने वाले शिक्षक नपेंगे, शिक्षा सचिव ने लिया संज्ञान

Sat, 09 Jun 2018 11:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

तबादला आदेश नहीं मानने वाले शिक्षकों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों की कमी के चलते प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में कक्षाएं नहीं लगने को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबरों के बाद शिक्षा महकमे की नींद टूटी है।

विज्ञापन


शिक्षकों की कमी के चलते खाली पड़े स्कूलों में बीते दिनों शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों के तबादले किए लेकिन इन्होंने पद नहीं संभाले। सरकार की किरकिरी होने पर शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने कड़ा संज्ञान लिया है।

शिक्षा सचिव ने अब जिला उपनिदेशकों को युक्तिकरण करने की शक्तियां देने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत जिला उपनिदेशक स्वयं शहरों से सटे स्कूलों में नियुक्त सरप्लस शिक्षकों को गांवों में पड़े खाली स्कूलों में भेजेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विभाग करेगा ये कार्रवाई

अगर कोई शिक्षक आदेशों की अवहेलना करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिला चंबा के बघेईगढ़ स्कूल के लिए प्रदेश सरकार ने छह शिक्षकों के तबादले किए थे। इन शिक्षकों में से सिर्फ एक शिक्षक ने पद संभाला।

शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों ने बीते एक माह से स्कूल जाना बंद किया हुआ है। मामला जानकारी में आते ही शिक्षा सचिव ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए तबादला आदेशों की अनदेखी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया है। शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि सरकारी आदेशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें