फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: एशियन गेम्स खेल चुकी नर्सरी की खिलाड़ियों को नौकरी देगी सरकार, डाइट मनी बढ़ेगी

Thu, 05 Feb 2026 07:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।

सार

 मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार नौकरी देगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री के समक्ष एशियन गेम्स खेल चुकी खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
हैंडबाल खिलाड़ियों से मिलते सीएम सुक्खू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार नौकरी देगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री के समक्ष एशियन गेम्स खेल चुकी खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए सभी पात्र खिलाड़ियों को रोजगार उपलब्ध करवाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में प्रदेश की बेटियां निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। ये खिलाड़ी केवल खिलाड़ी नहीं, बल्कि प्रदेश की बेटियां हैं, जिन पर पूरे हिमाचल को गर्व है। सरकार उनकी प्रतिभा को सम्मान देने और सुरक्षित भविष्य प्रदान करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी जैसी संस्थाएं प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत कर रही हैं। यहां से निकली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं, जो पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता हैंडबाल टीम को 20 लाख देगी सरकार
 पांच दिवसीय राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता की विजेता हिमाचल की टीम को 20 लाख रुपये का पुरस्कार सरकार देगी। प्रतियोगिता के समापन पर सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने यह घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों की डाइट मनी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने शिक्षा मंत्री को निर्देश दिए कि इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाए। ताकि, खिलाड़ियों का प्रदर्शन और अधिक निखर सके। समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने की। हरियाणा की टीम को मंत्री राजेश धर्माणी, राजस्थान की टीम को विशेष अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मेडल प्रदान किए। विजेता हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि सफलता और असफलता जीवन के दो पहलू हैं और असफलता से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह स्वयं खिलाड़ी रह चुके हैं और कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ा, लेकिन कभी हार नहीं मानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें