फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सुक्खू का एलान: पुष्पा, ज्योति और भावना को एक-एक करोड़ के साथ सरकारी नाैकरी, रेणुका को भी मिलेगा पुरस्कार

Mon, 05 Oct 2026 04:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की हिमाचली खिलाड़ियों पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही तीनों को सरकारी नौकरी देने का भी एलान किया गया है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलीं पुष्पा राणा, ज्योति और भावना ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल का नाम रोशन करने वाली प्रदेश की तीन कबड्डी खिलाड़ियों पर सुक्खू सरकार मेहरबान हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की हिमाचली खिलाड़ियों पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही तीनों को सरकारी नौकरी देने का भी एलान किया गया है। खिलाड़ियों को पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर रैंक पर नियुक्ति दी जाएगी। जो खिलाड़ी पुलिस में सेवाएं नहीं देना चाहेंगी, उन्हें युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में नियुक्त किया जाएगा। सोमवार को तीनों खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से सचिवालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को हिमाचली टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के सम्मान में जल्द समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी समारोह में घोषित पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन

खिलाड़ियों ने पुरस्कार राशि कम होने पर जताई थी नाराजगी
 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्रदेश सरकार ने इन खिलाड़ियों को 33-33 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। खिलाड़ियों ने इस पुरस्कार राशि पर असंतोष जताते हुए इसे बढ़ाकर एक-एक करोड़ रुपये करने की मांग रखी थी। साथ ही उपलब्धि के अनुरूप पुलिस विभाग में डीएसपी रैंक की नौकरी देने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी मांग दोहराई। सरकार ने पुरस्कार राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने और पुलिस में इंस्पेक्टर रैंक की नौकरी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो खिलाड़ी पुलिस विभाग में नौकरी नहीं करना चाहेंगी, उन्हें युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में नियुक्ति दी जाएगी। 

तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को भी मिलेगा एक करोड़
 इससे खिलाड़ी सरकारी सेवा के साथ प्रदेश में खेलों के विकास और प्रतिभाओं को तैयार करने में योगदान दे सकेंगी और अपना खेल कॅरिअर भी जारी रख सकेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को भी उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। सरकार जल्द ही रेणुका समेत खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित करेगी। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान भी मौजूद रहे।

रितु नेगी के मामले में बाद में फैसला
भारतीय महिला कबड्डी टीम की हिमाचली खिलाड़ी रितु नेगी के पुरस्कार को लेकर सरकार बाद में फैसला करेगी। रितु नेगी की शादी हरियाणा में हुई है और वहां की सरकार की ओर से भी उन्हें पुरस्कार दिया जा रहा है। ऐसे में हिमाचल सरकार उनके मामले पर अलग से निर्णय लेगी।

सावन और सीमा को भी करोड़ों के पुरस्कार
 एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले अन्य हिमाचली खिलाड़ियों को भी सरकार ने बड़ी पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। मंडी के सावन बरवाल को मैराथन में रजत पदक के लिए 2.50 करोड़ रुपये, चंबा की सीमा को 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक के लिए 1.50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

प्रवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री से उठाए लंबित मांगों के मुद्दे
प्रवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री से उठाए लंबित मांगों के मुद्देशिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय नेगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने स्कूलों में प्रधानाचार्यों के रिक्त पद भरने, कर्मचारियों के लंबित एरियर जारी करने, महंगाई भत्ता देने तथा लेक्चरर संघ की लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने संघ के पदाधिकारियों को मांगों पर सकारात्मक विचार कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

ओडिशा के 47 विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट
 युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत ओडिशा के 32 जिलों से हिमाचल प्रदेश के भ्रमण पर आए 47 विद्यार्थियों के एक दल ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। 18 से 30 आयु वर्ग के ये विद्यार्थी ओडिशा में स्नातक, स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यार्थी 3 से 8 अक्तूबर तक प्रदेश के भ्रमण पर हैं। इस दौरान उन्होंने एनआईटी हमीरपुर और शिमला का भ्रमण भी किया। आगामी दिनों में वह आईआईटी मंडी, अटल टनल और ज्वालामुखी मंदिर सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण भी करेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश के करीब 50 विद्यार्थी 12 से 19 अक्तूबर तक ओडिशा का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें