फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में लागू होगा एचएमआईएस: 661 पद भरेगी सरकार, एक क्लिक पर मिल सकेगी हर मरीज की जानकारी

Fri, 27 Nov 2026 03:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

एचएमआईएस मरीजों के रिकॉर्ड और अस्पताल से जुड़ी जानकारी का डिजिटलीकरण करेगा। यह डेटा एंट्री, रिपोर्ट तैयार करने और अन्य संस्थागत प्रक्रियाओं का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करेगा। राज्य सरकार ने इसे लागू करने की तैयारी कर दी है। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) लागू करने जा रही है। इस प्रणाली से डॉक्टरों को एक क्लिक पर मरीजों के पूरे रिकॉर्ड और मेडिकल रिपोर्ट मिल सकेंगी, जिससे इलाज की प्रक्रिया आसान होगी। इसके प्रभावी संचालन के लिए सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में 661 डेटा एंट्री ऑपरेटरों और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) की नियुक्ति करेगी। इसका उद्देश्य अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यक्षमता, पारदर्शिता तथा जवाबदेही बढ़ाना है। एचएमआईएस मरीजों के रिकॉर्ड और अस्पताल से जुड़ी जानकारी का डिजिटलीकरण करेगा।

विज्ञापन


पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए एचएमआईएस लागू किया जा रहा: सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि स्वास्थ्य प्रणाली में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए एचएमआईएस लागू किया गया है और चिकित्सा संस्थानों में आईटी से जुड़े मानव संसाधनों को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक बनाने, मरीजों की देखभाल में सुधार करने और तकनीकी प्रगति का लाभ राज्य के सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

Trending Videos

डेटा एंट्री ऑपरेटरों और आवश्यक कर्मचारियों को तैनाती होगी
यह डेटा एंट्री, रिपोर्ट तैयार करने और अन्य संस्थागत प्रक्रियाओं का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करेगा। सरकार प्रशिक्षित डेटा एंट्री ऑपरेटरों और आवश्यक कर्मचारियों को तैनात कर रही है। इससे जानकारी की समय पर एंट्री, रखरखाव और अपडेट सुनिश्चित हो सकेगा। इससे स्वास्थ्य संस्थान डिजिटल तकनीक का बेहतर उपयोग कर पाएंगे और मरीजों की देखभाल में सुधार होगा। राज्य सरकार ने एचएमआईएस के सुचारु संचालन के लिए 661 पदों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इनमें चिकित्सा शिक्षा निदेशालय और विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 561 पद शामिल हैं। शेष 100 पद राज्य के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में भरे जाएंगे।

नियुक्तियों का विवरण
राज्य सरकार ने एचएमआईएस के लिए कुल 661 डेटा एंट्री ऑपरेटरों/जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इनमें चिकित्सा शिक्षा निदेशालय शिमला में 20 पद, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला 100, लाल बहादुर शास्त्री गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नेरचौक 61, पंडित जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंबा 50; डॉ. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज टांडा 100, डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हमीरपुर 90, डॉ. यशवंत सिंह परमार गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नाहन 50, रा डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला 20 पद और अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटीज चामियाना में 70 पद शामिल हैं। इसके अलावा राज्य के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में डेटा एंट्री ऑपरेटर के 100 पदों को भरा जाएगा।

कर्मचारियों के कार्य
ये कर्मचारी तकनीक पर आधारित विभिन्न प्रशासनिक और संस्थागत कार्यों में सहयोग देंगे। इनमें ई-ऑफिस का संचालन, ई-गवर्नेंस और ऑनलाइन पत्राचार जैसे कार्य शामिल हैं। एचएमआईएस का संचालन, डेटा प्रबंधन, रिपोर्ट तैयार करना और सरकारी पोर्टल से जुड़े काम भी इनके जिम्मे होंगे। इनकी तैनाती से छात्रों, शिक्षण संकाय, मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्टाफ तथा मरीजों से जुड़े डेटा प्रबंधन को सुव्यवस्थित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं को अपग्रेड करने की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने लोगों को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और पर्याप्त मानव संसाधन, आधुनिक तकनीक तथा बेहतर बुनियादी ढांचे के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को अपग्रेड करने को प्राथमिकता दे रही है, ताकि राज्य के निवासी यहीं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्राप्त कर सकें और उन्हें विशेष इलाज के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें