गांधी जयंती के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश में सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। इस दौरान स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इसी कड़ी में मंगलवार को प्रदेश में सरकारी स्कूल खुले रहेंगे।इस दौरान क्विज, भाषण, वाद-विवाद, चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। सोमवार को सभी प्राइमरी, सीनियर सेकेंडरी, हाई स्कूलों के प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं।