फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार और संगठन को समन्वय से काम करने की जरूरत : जयराम ठाकुर

Thu, 22 Nov 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को ओक ओवर में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मंडल मिलन कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार और संगठन को आपसी समन्वय से कार्य करने की जरूरत है। इससे प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को लक्षित समूह तक पहुंचाया जा सकेगा।

विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सरकार के 10 माह के कार्यकाल के दौरान अनेक कल्याणकारी और विकासोन्मुखी योजनाएं शुरू की गई हैं। यह जरूरी है कि आम लोगों और विशेषकर लक्षित समूह को इन योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए, जिससे वे इनसे लाभान्वित हो सकें।

उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रों की विकासात्मक योजनाओं के अनुश्रवण के लिए नियमित बैठकें की जानी चाहिए और कमियों को संबंधित अधिकारियों के ध्यान में लाना चाहिए, जिससे इसमें सुधार किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र से 9000 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं को मंजूर करवाई

जयराम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच प्रभावी समन्वय से प्रदेश केंद्र से 9000 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं को मंजूर करवाने में सफल हुआ है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश के प्रति प्यार और विकास के प्रति चिंता दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को कम करना, हिमाचल गृहिणी सृविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना आदि से प्रदेश के वृद्धजनों, महिलाओं और युवाओं का कल्याण सुनिश्चित हुआ है। इन योजनाओं के बारे में लोगों को संवेदनशील बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रणदीप सिंह कंवर ने मुख्यमंत्री का क्षेत्र की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने के लिए आभार व्यक्त किया। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता डॉ. प्रमोद शर्मा, ईश्वर दास रोहाल, अरुण शर्मा, वीना और किरण भी उपस्थित थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें