फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द ग्रेट खली के रेसलिंग शो को लेकर गोविंद ठाकुर ने दिया बड़ा बयान

Sun, 01 Jul 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

द ग्रेट खली के रेसलिंग शो को लेकर मंत्री गोविंद ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। ग्रेट खली की चार जुलाई को मंडी और सात जुलाई को सोलन में होने वाली रेसलिंग प्रतियोगिता का प्रदेश सरकार कोई खर्च नहीं उठाएगी।

विज्ञापन


युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया है कि खली की कंपनी ही आयोजन का पूरा खर्च उठाएगी। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार का नैतिक समर्थन रहेगा।

विज्ञापन

ये उठा रहे ग्रेट खली की रेसलिंग प्रतियोगिता का खर्च

मंत्री ने बताया कि ग्रेट खली द्वारा करवाई जा रही रेसलिंग प्रतियोगिता का खर्च विभिन्न आयोजक उठा रहे हैं। प्रतियोगिता पर आने वाले खर्च के बाद जो पैसा बचेगा, उसे खली की कंपनी प्रदेश स्पोर्ट्स काउंसिल और मुख्यमंत्री राहत कोष में देगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार इस आयोजन के लिए कोई वित्तीय मदद नहीं करेगी। खेल मंत्री ने बताया कि देश-विदेश के कई नामी रेसलर मंडी और सोलन में लोगों का मनोरंजन करेंगे।

इस आयोजन से विश्व भर में हिमाचल का नाम होगा। उन्होंने बताया कि ग्रेट खली को प्लास्टिक मुक्त हिमाचल अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला लिया गया है।

पर्यटन और खेल का ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया जाएगा, इसका फैसला मुख्यमंत्री लेंगे। उन्होंने बताया कि परशुराम अवार्ड जुलाई महीने में दिए जाएंगे। इसको लेकर खेल विभाग तैयारियां कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें