फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे बचाने पर सम्मानित होंगे वनरक्षक, वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने किया खुलासा

Sun, 01 Jul 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

वन महोत्सव के दौरान वन विभाग बेहतर पौधरोपण करने वाले वनरक्षकों को सम्मानित करेगा। इसमें पौधरोपण के साथ-साथ उन्हें बचाने और बढ़ाने में की गई मेहनत को तवज्जो दी जाएगी।

विज्ञापन


यह जानकारी वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शनिवार को सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में दी। वन मंत्री ने कहा कि इस मानसून के दौरान वन विभाग 10 हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधे रोपेगा। इस पौधरोपण में दो से तीन साल के पेड़ों को रोपित किया जाएगा ताकि उनका सर्वाइवल रेट बढ़ सके।

वन मंत्री ने बताया कि वन महोत्सव के लिए वन विभाग ने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। 9 से 15 जुलाई तक चलने वाले इस वन महोत्सव के दौरान 15 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


इसमें से 8 लाख औषधीय और 7 लाख सामान्य पौधे रोपे जाएंगे। बताया गया कि राज्य स्तरीय वन महोत्सव के बाद तीन दिवसीय विशेष पौधरोपण अभियान प्रदेशभर में चलाया जाएगा। 

विज्ञापन

स्कूल का हर बच्चा रोपेगा एक पौधा

कहा कि इस वर्ष पौधरोपण अभियान के लिए स्थानीय समुदायों के अलावा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सभी सदस्यों को भी शामिल होने का आग्रह किया है। प्रदेश सरकार की विद्यार्थी वन मित्र योजना के तहत प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के बच्चे अपने  स्कूल परिसर और उसके बाहर पौधे रोपेंगे।

वन विभाग ने शिक्षा विभाग को भी निर्देश दिए हैं कि वन महोत्सव के दौरान हर एक बच्चा पौधा रोपने के लिए सुनिश्चत करें। इसके साथ ही वन संरक्षण, जंगल बचाने और पौधे रोपने से संबंधित प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विभाग सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें