फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग पर वन मंत्री ने अपनाया सख्त रुख, अफसरों को दिए ये निर्देश

Fri, 25 May 2018 10:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने प्रदेश के जंगलों में लग रही आग पर सख्त रुख अपनाया। पर्यावरणीय (ईको) पर्यटन की समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हर हाल में जंगलों को स्वाह होने से बचाएं। 

विज्ञापन


ठोस नीति बनाने के भी सख्त निर्देश दिए। आश्वस्त किया कि सरकार इस संबंध में हर संभव मदद करेगी। इससे पहले मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान ईको पर्यटन का प्रभावी क्रियान्वयन बनाने पर जोर दिया। 

कहा कि पर्यावरणीय पर्यटन क्षेत्र में हिमाचल को एक अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रमुख ईको गंतव्य बनने की क्षमता है, इसलिए इस दिशा में ठोस प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ईको पर्यटन के विकास को दिए ये आदेश

इको टूरिज्म - फोटो : demo pic
बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर ईको पर्यटन के विकास के लिए सार्वजनिक निजी सहभागिता की संभावना का पता लगाया जाए। उन्होंने कहा कि ईको पर्यटन गतिविधियों के अंतर्गत पंचायतों को जोड़कर उन्हें हितधारक बनाने पर बल दिया जाएगा तथा वृत्त व मंडल स्तर की समितियां

गठित की जाएंगी। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय सीमा में सभी मामले सहित ईको पर्यटन के डिजाइन तैयार किए जाएं। उन्होंने निविदा दस्तावेजों को भी पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि हितधारकों तथा अन्यों को 10 चिह्नित ईको स्थलों को आवंटित किया जा सके।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वन तरुण कपूर, प्रधान मुख्य अरण्यपाल डॉ जीएस गोराया, प्रधान अरण्यपाल वन्य प्राणी डॉ रमेश कंग समेत विभिन्न जिलों के वन अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें