फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच दवाओं की बिक्री पर रोक, सरकार ने लगाया प्रतिबंध

Thu, 13 Jul 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार के दिशा-निर्देश पर राज्य सरकार ने मानव उपयोग के लिए पांच दवाओं के उत्पादन, बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है। इन दवाओं में नाइमनसुलाइडल़ेवोसिट्रीजाइन, ऑफ्लोक्सासिनऑरनिनडजोल इंजेक्शन, जेमिफ्लोक्सासिनएम्ब्रोक्सोल, ग्लेकोसेमाइन ब़ूपरोफिन और इटोडोलेकपेरासिटामोल के निर्धारित खुराक मिश्रण शामिल हैं।
विज्ञापन


बाजार से इन दवाओं के खुराक मिश्रण को तुरंत वापस लेने के निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के तहत

इन लिखित दवाओं के निर्धारित खुराक मिश्रण, उत्पादकों को दी जाने वाली उत्पाद स्वीकृति और इन दवाओं के उत्पादन के लाइसेंस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि इन दवाओं के मिश्रण को तत्काल बाजार से वापस लिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें