फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने एडीसी मेजर जीएस कंडोला को दी विदाई, जतिन गर्ग ने संभाला कार्यभार

Mon, 02 Nov 2026 10:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 राज्यपाल ने मेजर कंडोला की व्यावसायिक दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ किया। 
विज्ञापन
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सोमवार शाम को लोकभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एडीसी मेजर गुरतेक सिंह कंडोला को उनके कार्यकाल के पूर्ण होने पर विदाई दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने मेजर कंडोला की व्यावसायिक दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ किया। उन्होंने मेजर कंडोला के कार्यकाल के दौरान उनके व्यवहार, कार्यशैली और सेवाभाव की प्रशंसा की तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्यपाल ने उनकी समर्पित सेवाओं के सम्मान में उन्हें सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज ने भी मेजर कंडोला की ओर से प्रदान की गई सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल के ओएसडी साहिल वर्मा ने भी उनके पेशेवर आचरण और समर्पित सेवाभाव की प्रशंसा की। मेजर कंडोला ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और समर्थन के लिए राज्यपाल तथा लोकभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व राज्यपाल ने मेजर जतिन गर्ग को गोल्डन ऐगुइलेट प्रदान किया, जो उनके राज्यपाल के नए एडीसी के रूप में कार्यभार संभालने का औपचारिक प्रतीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें