हिमाचल प्रदेश के कार्यकारी राज्यपाल कल्याण सिंह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के दौरे से ठीक पहले शिमला पहुंचेंगे। कल्याण सिंह 10 जून को यहां पहुंच सकते हैं। उधर, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी नौ जून को शाम तक दिल्ली से वापस आएंगे।
उपराष्ट्रपति 8 और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 11 जून को शिमला पहुंचेंगे। राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर है। उप राष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे, वहीं राष्ट्रपति निजी प्रवास पर पहुंचेंगे। सूत्रों का कहना है कि निजी कारणों से प्रदेश के कार्यकारी राज्यपाल सात जून को शिमला नहीं पहुंच पा रहे हैं।
अब वह 10 जून को ही यहां पहुंचेंगे। उधर, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यक्रम में भी बदलाव हुआ है। उन्हें पहले आठ जून को शिमला आना था, लेकिन अब वह नौ जून को शाम तक लौटेंगे। उन्हें नौ जून को भी कांग्रेस के कुछ केंद्रीय नेताओं से मिलना है।