फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति पर रहेगा फोकस: कलराज

Mon, 22 Jul 2019 10:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद कलराज मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित रखने की बात कही। कहा कि खेती को जहरमुक्त करना उनकी भी प्राथमिकता रहेगी ताकि लोग स्वस्थ्य रह सके। राज्यपाल ने कहा कि पक्ष-विपक्ष को साथ लेकर चलने के अलावा संवैधानिक मर्यादाओं को भी ध्यान रखा जाएगा। कहा कि वह सर्वोच्च संवैधानिक पद के दायित्वों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रदेश में ग्रामीण विकास और गरीबी उन्मूलन की दिशा में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को सफल बनाने के लिए काम करने को कहा। कहा कि दिव्यांगों के कल्याण के लिए भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है, ताकि वह आसानी से अपना जीवन यापन कर सके।  पुराने राज्यपाल के अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


 राजभवन में आयोजित राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने किया और राज्यपाल की नियुक्ति का पत्र पढ़ा। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री गोविंद सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज, राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल डीवीएस राणा, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, विश्वविद्यालयों के कुलपति, सेना व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें