फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीटों पर दर्ज करेगी जीत: वीरभद्र

Mon, 22 Jul 2019 09:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह(फाइल फोटो)
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस दोनों धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा उपचुनाव जीतेगी। विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस एकजुट होकर पूरी ताकत झोकेगी और भाजपा को करारी मात देगी।  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में सोमवार को हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 114वीं जयंती 4 अगस्त को बागथन, सिरमौर में मनाई जानी है। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में हुई।

विज्ञापन


इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में राज्य स्तरीय इस उत्सव की तैयारियों की जानकारी ली गई। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुलदीप सिंह राठौर के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राजीव भवन में हुए सकारात्मक बदलाव और प्रदेश कांग्रेस की सक्रिय कार्यशैली की जमकर तारीफ की और संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष ने डॉ. यशवंत सिंह परमार की 114वीं जयंती मनाने के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन आनंद परमार की अध्यक्षता में किया है। कमेटी कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारियों में जुटी है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व सांसद एवं मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, विधायक विक्रमादित्य, पूर्व सीपीएस एवं विधायक नंद लाल, विक्रमादित्य सिंह और संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें