फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सितंबर को शिमला पहुंच सकते हैं राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

Wed, 04 Sep 2019 11:09 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
बंडारू दत्तात्रेय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल कलराज मिश्र मंगलवार को शिमला स्थित राजभवन लौट आए। राज्यपाल बनने के बाद वह पहली बार यूपी गए थे। इसके साथ ही अब नए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी 8 सितंबर को शिमला पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन


राजभवन के सूत्रों की मानें तो 9 सितंबर को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में बंडारू दत्तात्रेय पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसी दिन कलराज मिश्र राजस्थान के राज्यपाल के तौर पर शपथ लेंगे।

अभी तक दत्तात्रेय के बुधवार को हिमाचल आने और वीरवार को शपथ लेने की चर्चा थी। लेकिन अब दोनों ही राज्यपालों की आपस में बातचीत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस बातचीत के बाद दोनों ही राज्यपाल दिल्ली में मुलाकात कर सकते हैं जहां से दोनों अपने अपने राज्यों के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल का 27वां राज्यपाल नियुक्त किया है। साथ ही कलराज मिश्र को राजस्थान के राज्यपाल के पद पर नियुक्ति प्रदान कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें