फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू में राजनीति नहीं पढ़ाने का काम करें शिक्षक : राज्यपाल

Fri, 30 Nov 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि शिक्षक छात्र राजनीति से दूर रहकर विद्यार्थियों को ईमानदारी के साथ पढ़ाने का कार्य करें, ताकि विद्यार्थियों को सकारात्मक ऊर्जा मिल सके।

विज्ञापन


एचपीयू कोर्ट की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि विवि स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां सही नहीं हैं। विवि उच्च अध्ययन तथा मानव विकास का केंद्र होता है, दुर्भाग्यवश इन संस्थानों में राजनीतिक गतिविधियां शैक्षणिक वातावरण को खराब कर रही हैं।

शिक्षकों के छात्र राजनीति में संलिप्त होने से विवि परिसर का माहौल प्रभावित होता है। उन्होंने विवि प्रशासन खासतौर पर छात्रावासों का निरीक्षण करे और वहां सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया जाता रहना चाहिए। बैठक में विवि के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल बने ईसी सदस्य 

इसके बाद कुलसचिव घनश्याम चंद ने बैठक का एजेंडा पढ़ा। प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।  कोर्ट की बैठक में वर्ष 2013-14 तथा 2014-15 के वार्षिक लेखों को स्वीकृत प्रदान की गई। साल 2016-17 की वार्षिक रिपोर्ट को मंजूरी दी गई। इसे विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा। 

विश्वविद्यालय कोर्ट के लिए सरकार की ओर से सदस्य बनकर आए सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल को सर्वसम्मति से  विवि कार्यकारी परिषद का सदस्य चुना गया। विवि के इक्डोल के पूर्व निदेशक सेवानिवृत्त अर्थशास्त्री एनके शारदा ने उनका नाम प्रस्तावित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें