राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2019 की शुभकामनाएं दी हैं। आचार्य देवव्रत ने आशा व्यक्त की है कि नववर्ष-2019 प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा। मुख्यमंत्री ने खुशहाली और समृद्धि की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई है कि नववर्ष में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
पूर्व सीएम वीरभद्र ने नववर्ष पर दी बधाई
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने नववर्ष 2019 पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा है कि नव वर्ष हम सबकी जिंदगी में खुशियां एवं सद्भावना लेकर आएगा। देश और प्रदेश प्रगति की राह पर मजबूती से आगे बढ़ेगा।