फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम कल मंडी में, राज्यपाल करेंगे शिरकत

Fri, 04 Jan 2019 12:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी में पांच जनवरी को अमर उजाला के ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत कार्यक्रम होने जा रहा है। महिला सशक्तीकरण के इस कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वह कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित महिलाओं को संबोधित कर उनका मार्गदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


इसमें स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर दो बजे तक चलेगा। महिला सशक्तीकरण को लेकर अमर उजाला ने अपराजिता अभियान को देशभर में चलाया है। इसे खासी लोकप्रियता भी मिल रही है।

हिमाचल प्रदेश में प्रत्येक जिला में अपराजिता मुहिम के तहत महिला सशक्तीकरण के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। अभियान को अब तक देश और प्रदेश की विभिन्न हस्तियों से सराहना मिल चुकी है। मंडी में प्रस्तावित कार्यक्रम में डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर, प्रिंसिपल मेडिकल कालेज नेरचौक रजनीश पठानिया शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें