फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर रोपे जाएंगे पौधे

Mon, 04 Jul 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
राज्यपाल से मुलाकात करते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को वन विभाग से मिलकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस योजना से पर्यावरण भी शुद्ध होगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। आचार्य देवव्रत घुमारवीं में संस्कार सोसायटी के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


योजना के तहत प्रदेश में पांच-पांच गांवों का कलस्टर बनाया जाएगा, जिनमें पौधों को रोपने के लिए सरकारी भूमि चिह्नित की जाएगी। इन पांचों गांवों में बच्चे अपने जन्मदिन और लोग शादी की सालगिरह पर एक-एक पौधा रोपित करेंगे। पौधों की देखभाल के लिए दो लोग तैनात किए जाएंगे।

पौधा रोपने वाला बच्चा नेम प्लेट भी लगाएगा। यही कार्ययोजना गांवों में सालगिरह बनाने वाले लोगों के लिए भी होगी। राज्यपाल ने किसानों से आह्वान किया कि वे जीरो बजट खेती अपनाएं। आचार्य ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की ओर बढ़ रही नशे की आबोहवा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा
राज्यपाल ने कहा कि नशे की आबोहवा पंजाब, हरियाणा से होते हुए हिमाचल में भी पहुंच रही है। हिमाचल ड्रग्स मुक्त हो, इसके लिए सभी लोगों को व्यापक सहयोग करना होगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने का आह्वान भी किया। आचार्य ने कहा कि माता-पिता की असली पूंजी बच्चे ही होते हैं।

राज्यपाल से मिले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा
राज्यपाल आचार्य देवव्रत से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने घुमारवीं स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में रविवार को मुलाकात की। नड्डा रविवार को अपने घर विजयपुर में एक पारिवारिक समारोह में पहुंचे हैं। नड्डा ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से दोपहर के भोजन के समय मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग और महेंद्र धर्माणी सहित अन्य उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें