फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल बोले, पश्चिमी संस्कृति को आंखें मूंदकर मत अपनाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शनिवार को कुफरी में जनहित ट्रस्ट की ओर से 2 करोड़ से निर्मित भारत जन संस्कार भवन का उद्घाटन किया। कहा कि प्राचीन ग्रंथ और पौराणिक साहित्य हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। युवा पीढ़ी को भी इनका ज्ञान होना चाहिए। युवाओं को हमारे ज्ञान और विद्या से परिचित करवाने के लिए महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में सेमिनार लगाए जाने चाहिए। भारत सदियों से ज्ञान का केंद्र रहा है।
विज्ञापन


कई देशों के विद्वान यहां वेद और अन्य ग्रंथों का ज्ञान प्राप्त करने आते रहे हैं। यह अनूठा ज्ञान केवल हमारे देश में उपलब्ध है। हर युवक को इस समृद्ध संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि जो देश अपनी संस्कृति और सभ्यता को बरकरार रखता है, वही किसी भी देश पर अपना प्रभाव बना सकता है। समृद्ध संस्कृति और विरासत के संरक्षण की प्रमुख जिम्मेदारी युवा पीढ़ी के कंधों पर है। भारतीय सभ्यता सबसे पुरानी है और युवा पीढ़ी को इस पर गर्व होना चाहिए। हमें पश्चिमी संस्कृति को आंखें मूंदकर नहीं अपनाना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा, नशे से दूर रहें युवा

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि सामाजिक बुराइयों को युवाओं के सहयोग से ही खत्म किया जा सकता है। भारत मंदिर हरिद्वार के संस्थापक स्वामी सत्य मित्रानंद गिरि महाराज ने राज्यपाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। स्वामी अखिलेशवर आनंद महाराज ने धन्यवाद प्रस्तुत किया।

हरिचेतनानंद महाराज, श्री ब्रहमस्वरूप महाराज, महंत स्वामी ललीतानंद गिरि महाराज, डा. स्वामी ब्रह्ममित्रानंद महाराज ने व्याख्यान दिया। विधायक सुरेश भारद्वाज, हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक, प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति एडीएन वाजपेयी सहित कई गणमान्य लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

'गो हत्या के खिलाफ बने कड़े कानून'

भारत माता मंदिर हरिद्वार के निर्माता एवं ट्रस्ट के संस्थापक पद्म भूषण प्राप्त निवृत्त शंकराचार्य सत्यमित्रा नंद गिरी ने गो हत्या व कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों के खिलाफ कड़े कानून बनाने की वकालत की। बताया कि देश में यह ट्रस्ट का 14वां जन संस्कार भवन हैं। यहां समय समय पर धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजनों के अलावा योग कक्षाएं व प्राकृतिक व आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। लंदन, टोरंटो सहित कई देशों में ट्रस्ट संस्कार भवनों का निर्माण कर चुका है।

भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों और अध्यात्म की जानकारी और शिक्षा दी जा रही है। भारत जन संस्कार भवन का शिलान्यास 5 दिसंबर, 2007 को तत्कालीन राज्यपाल विष्णु सदाशिव कोकजे ने किया था। प्रदेश के नरेश बंटा, अशोक बंटा, प्रमोद सूद, अजय सूद ने भूमि दान की थी। इस भवन के निर्माण का उद्देश्य भारतीय संस्कारों का विकास करना रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें