फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने 100 मेधावी विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति

Fri, 15 Jan 2016 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले सौ मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां प्रदान की। डिप्लोमा या डिग्री कोर्स पूरा होने तक एसजेवीएन हर साल इन सौ विद्यार्थियों को सालाना 24 हजार रुपये का वजीफा देगा।
विज्ञापन


राजभवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने एसजेवीएन से रक्षा क्षेत्र में युवाओं का रुझान बढ़ाने के लिए एनडीए की ट्रेनिंग एकेडमी बनाने को कहा। राज्यपाल ने बच्चों से नशे से दूर रहने की नसीहत देते हुए अनुशासन में रह कर देश निर्माण में अहम भूमिका निभाने की अपील की।

साल 2015 के लिए एसजेवीएन ने रजत जयंती मेधावी छात्रवृत्तियों के लिए 170 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया है। 100 मेधावी विद्यार्थियों को वीरवार को शिमला में आयोजित एक समारोह में छात्रवृत्तियां प्रदान की गई। एसजेवीएन के गठन की रजत जयंती के अवसर पर वर्ष 2012 में कंपनी ने यह योजना प्रारंभ की थी।
विज्ञापन


एसजेवीएन के प्रचालन वाले अन्य राज्यों उत्तराखंड, बिहार तथा अरुणाचल प्रदेश शेष 70 मेधावी छात्रवृत्तियों को संबंधित परियोजना कार्यालयों के माध्यम से प्रदान करेगा। अभी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार तथा अरुणाचल प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 467 छात्रवृत्तियां प्रदान की जा चुकी हैं।

एसजेवीएन लिमिटेड के निदेशक कार्मिक नंद लाल शर्मा ने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों का चयन सीबीएसई, आईसीएसई तथा राज्य बोर्ड के स्कूलों से किया जाता है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को बताया कि उन्हें पाठ्यक्रम की अवधि के दौरान निरंतर छात्रवृत्ति को प्राप्त करने के लिए अच्छे अंकों को बनाए रखना तथा सभी परीक्षाओं को पास करना होगा।

एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रमेश नारायण मिश्र, निदेशकों की समिति के अध्यक्ष गणेश दत्त सहित एसजेवीएन के निदेशक विद्युत आरके बंसल, निदेशक सिविल कंवर सिंह तथा हिमकॉन के प्रबंध निदेशक हिमांशु शर्मा ने भी छात्रवृत्तियां दीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें