फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सत्र में विपक्षी हमलों का जोरदार जवाब देगी सरकार: जयराम

Thu, 03 Sep 2020 07:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को मंडी प्रवास के दूसरे दिन सुंदरनगर और मंडी संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों की बैठकें लीं। उन्होंने पंचायत और नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी पदाधिकारियों को कमर कसने को कहा। इससे पहले सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सात सितंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष के हमलों का जोरदार जवाब दिया जाएगा। 

विज्ञापन


सरकार मानसून सत्र में जोरदार तैयारी के साथ जाएगी और विपक्ष के हर सवाल का जवाब देगी। बैठक में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि सरकार और संगठन में पूरा तालमेल है। इस मौके पर सांसद राम स्वरूप शर्मा भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें