पंचायत सहायक पद पर नियुक्ति के लिए इस बार अकादमिक अंक नहीं जुड़ेंगे। जमा दो की मेरिट के आधार पर ही अंक मिलेंगे। प्रदेश में 345 पंचायत सहायकों की नियुक्ति होगी। सरकार ने पंचायत सहायको की भर्ती में शैक्षणिक योग्यता के अंक काट दिए हैं।
इससे पढ़े-लिखे युवाओं में रोष है। इन पदों के लिए जमा दो की मेरिट के आधार पर ही नियुक्ति होगी। चाहे अभ्यर्थी ग्रेजुएट हो, पोस्ट ग्रेजुएट या फिर पीएचडी होल्डर। सभी को जमा दो की मेरिट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।
सरकार की इस पॉलिसी पर पढ़े-लिखे युवाओं ने सवाल उठाए हैं। विनय शर्मा, राकेश ठाकुर, हरदीप सिंह, योगेश कुमार, कुलदीप, सतेंद्र सिंह, कुशल कुमार, मोनिका, प्रियंका, शालिनी, पूजा और नेहा ने बताया कि पंचायत सहायक पदों के लिए भर्ती में पढ़ाई के अतिरिक्त अंक न मिलना युवाओं से अन्याय है।