फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर शिक्षकों को जल्द नियमित करे सरकार : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के फैसले को लागू नहीं करने से रोष
विज्ञापन

1300 कंप्यूटर शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करने को उठाएं कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। शिक्षा विभाग में 26 वर्षों से सेवाएं दे रहे कंप्यूटर शिक्षकों में सरकार के फैसले को लेकर रोष है। इनमें कई शिक्षक सेवानिवृत्ति की आयु के करीब पहुंच चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें नियमित करने के संबंध में अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है।

कंप्यूटर शिक्षक संघ का आरोप है कि सरकार, हाईकोर्ट के उस फैसले को लागू नहीं कर रही है, जो कंप्यूटर शिक्षकों के हित में दिया है। कंप्यूटर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों राजेंद्र शर्मा, विपिन शर्मा, कुलदीप शर्मा और देशराज ने कहा कि सरकार के एलडीआर संबंधी फैसले से कंप्यूटर शिक्षकों के हितों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। लंबे समय से शिक्षा विभाग में सेवाएं देने के बावजूद शिक्षकों को अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने सरकार से मांग की है कि हाईकोर्ट के आदेशों को लागू करते हुए प्रदेश के करीब 1300 कंप्यूटर शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा और आधुनिक तकनीक का ज्ञान देने में इन शिक्षकों की अहम भूमिका रही है। इसके बावजूद उन्हें नौकरी की सुरक्षा और भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री विभिन्न मंचों से कंप्यूटर शिक्षकों के हितों की रक्षा करने का आश्वासन देते रहे हैं। अब समय आ गया है कि सरकार इन आश्वासनों को धरातल पर उतारते हुए उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान करें। कंप्यूटर शिक्षक संघ ने सरकार से एलडीआर संबंधी फैसले पर पुनर्विचार करने और न्यायालय के आदेशों के अनुरूप उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें