फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि पर कब्जे करने वालों पर सरकार की कड़ी नजर: जयराम

Tue, 21 Jul 2020 08:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने चिनार का पौधा भी लगाया।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को शिमला में 71वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार ने राज्य के 41 वन मंडलों में 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 1.20 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। सरकार वन भूमि पर अतिक्रमण के मामलों पर कड़ी नजर रख रही है। अवैध वृक्ष कटान के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने पालमपुर वन मंडल में पौधरोपण कर रहे विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, ऊना वन मंडल में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, सोलन वन मंडल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल और चंबा जिला के चुराह उप मंडल में विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज से भी बात की। इसके अतिरिक्त उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई विधायकों के साथ भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पीटरहॉफ होटल के परिसर में चिनार का पौधा भी लगाया। 

भारद्वाज ने उठाई मांग, शिमला के जंगलों को नगर निगम के हवाले करें
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री से शिमला शहर के वनों को नगर निगम शिमला को हस्तांतरित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और अध्यापकों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित कर शिक्षा विभाग भी पौधरोपण अभियान में अहम भूमिका निभा रहा है। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि विभाग प्रयासरत है कि प्रदेश का अधिक से अधिक क्षेत्र वनों के अंतर्गत शामिल हो। 
विज्ञापन


संगठन महामंत्री पवन राणा भी कार्यक्रम में आए
प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन अजय कुमार ने विभाग की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। राज्य भाजपा के संगठन सचिव पवन राणा, राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी डॉ. सविता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें