फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी: हिमाचल में डिग्री कॉलेजों में 548 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Thu, 28 Apr 2022 10:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 548 पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार देर शाम को लोक सेवा आयोग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
हिमाचल लोक सेवा आयोग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 548 पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार देर शाम को लोक सेवा आयोग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। 26 मई तक इन पदों की भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। गणित विषय 35, हिंदी में 41, राजनीतिक शास्त्र में 47, सोशलॉजी में 11, कॉमर्स में 67, अर्थशास्त्र में 39, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में आठ, संस्कृत में 17, म्यूजिक में 24, केमिस्ट्री में 37, म्यूजिक वोकल में 16, जूलॉजी में 22, भूगोल में 12, फिजिक्स में 40 पदों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा बॉटनी में 24, फिजिकल एजूकेशन में सात, एजूकेशन में तीन, अंग्रेजी में 50, इतिहास में 37,  फिलाॅिसफी में पांच, साइकॉलॉजी में पांच, टूर एंड ट्रेवल में तीन और कॉमर्शियल आर्ट, होम साइंस, जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में एक-एक पद भरा जाएगा। लोक सेवा आयोग के सचिव डीके रतन ने बताया कि शुक्रवार को आवेदन करने के लिए लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर लिंक खुल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें