राज्य में पंजीकृत बेरोजगार युवाओं की संख्या करीब 9 लाख के आसपास है। सरकार सबको सरकारी नौकरी देने की स्थिति में नहीं है। निजी क्षेत्र में भी रोजगार के पर्याप्त अवसर सृजित नहीं हो पा रहे हैं।
प्रदेश सरकार 70 फीसदी हिमाचली लोगों को रोजगार देने की शर्त लगाई है, लेकिन 184 उद्योगों में इस शर्त को भी पूरा नहीं किया गया है। प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी - बरोटीवाला - नालागढ़ में भी 83,067 युवाओं में से 60,018 हिमाचली लोगाें को रोजगार मिला है।
बजट सत्र के दौरान विधानसभा में भी युवाओं को रोजगार देने का मामला उठा था। इसमें सत्ता और विपक्ष की ओर से सुझाव दिया गया कि उद्योगपति हिमाचल युवाओं को रोजगार देने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। साक्षात्कार के दौरान अपना रिकार्ड मनटेन रखने को युवाओं के प्रमाण पत्र रखे जाते हैं।