फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्डों को पुलिस कर्मियों के समान वेतन देने को तैयार नहीं सरकार

Tue, 20 Nov 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

हिमाचल के हजारों होमगार्डों को प्रदेश सरकार नियमित पुलिस कर्मचारियों की बेसिक पे के बराबर वेतन देने को तैयार नहीं है। राज्य सरकार अपना स्टैंड सुप्रीम कोर्ट में रखने जा रही है। बराबर वेतन न देने पर सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल सरकार को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


सरकार नोटिस पर 22 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में जवाब दायर करेगी। होमगार्डों का आरोप है कि उन्हें न्यायालय के आदेशों के अनुरूप न तो पूरा वेतन दिया गया और न ही एरियर का भुगतान किया गया है। 

विवेंद्र कुमार बनाम हिमाचल सरकार मामले में सुप्रीम कोर्ट के नोटिस पर जवाब तैयार करने के लिए राज्य गृह विभाग के अधिकारियों ने मुख्य सचिव बीके अग्रवाल से भी चर्चा की है। सूत्रों की मानें तो सरकार सुप्रीम कोर्ट मेें अपना यही स्टैंड रखेगी कि होमगार्डों को उनका देय वेतन चुकता कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार इस दलील को देने की तैयारी में

अब इनका कुछ भी बकाया नहीं है। इसके लिए ये दलील देने की तैयारी है कि पुलिस कर्मचारियों की तरह होमगार्डों के आरएंडपी रूल्स नहीं हैं। वर्तमान में होमगार्डों को करीब 18 हजार रुपये वेतन मिल रहा है जबकि 34000 रुपये मासिक वेतन की मांग की जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला 11 मार्च 2015 को आया था। इसके अनुसार पुलिसकर्मियों को मिलने वाले न्यूनतम वेतन की तरह ही होमगार्डों को भी मासिक वेतन दिया जाना था।

पुलिसकर्मियों मेें से अनुबंध वालों का मासिक मूल वेतन 5,910 रुपये है और नियमित कर्मचारियों का 10,300 रुपये मासिक है। इसे नियमित के हिसाब से दिया जाना चाहिए, जो करीब 34000 रुपये बनता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें