हिमाचल सरकार ने अनुबंध आधार पर नियुक्त सभी आयुर्वेदिक डॉक्टरों का वेतन बढ़ा दिया है। प्रदेश में तैनात लगभग 500 आयुर्वेद डॉक्टरों को 3825 रुपये का इन्क्रीमेंट दिया है।
राज्य वित्त विभाग की सहमति के बाद प्रधान सचिव आयुर्वेद के कार्यालय ने इस पर फैसला ले लिया है। ये डॉक्टर लंबे समय से नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) की मांग उठा रहे थे। एनपीए देने के बजाय सरकार ने इनके वेतन में बढ़ोतरी कर दी है।
अब इन्हें 15,300 रुपये के बजाय 19,125 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। प्रधान सचिव आयुर्वेद संजय गुप्ता ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करने की पुष्टि की है।