प्रदेश राजकीय दंत महाविद्यालय एवं चिकित्साल्य में एंटी रैगिंग सप्ताह के मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बीडीएस और एमडीएस के 52 प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया।
हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत महाविद्यालय एवं चिकित्साल्य में एंटी रैगिंग सप्ताह के मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बीडीएस और एमडीएस के 52 प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। नारा लेखन स्पर्धा में डॉ. गौशिनी ने पहला, डॉ. गौरी और डॉ. रुचि ने दूसरा और अर्शिता ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
लोगो प्रतियोगिता में हिमानी पहले, वंशिका और पनीक्क्षा संयुक्त रूप दूसरा और दिव्यांशा ने तीसरा स्थान पाया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डॉ. नीतिका ने पहला, अंजलि ने दूसरा और अनंदिनी ने तीसरा स्थान पाया। निबंध लेखन में स्वास्तिका ने पहला, ख्याति और रिया कपूर ने दूसरा तथा गुंजन ने तीसरा स्थान पाया।
प्रतियोगिता में निणार्यक मंडल की भूमिका डॉ. विनय भारद्वाज, डॉ. आशीष जस्टा, डॉ. कंवरजीत सिंह, डॉ. परवेश झिंगटा, डॉ. नरोत्तम घेजटा, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. मनीष, डॉ. सतीश वर्मा और डॉ. विभूति शामिल रही। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आशु गुप्ता ने विजेताओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. शैली फोतेदार, डॉ. डिंपल, डॉ. अतुल सांख्यान, सीएससीए पदाधिकारी सहुहानी, सुनिधि शर्मा, अभिषेक गौत्तम , दीपन डोगरा, गौरव चौहान और जान्हवी चंदेल मौजूद रही।