फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

117 जवानों ने गीता पर हाथ रख खाई देश सुरक्षा की सौगंध

Sun, 23 Jul 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुबाथू (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र में करीब 9 माह के कड़े प्रशिक्षण के बाद 129 कोर्स के 117 जवानों ने देश की रक्षा की सौगंध खाई। शपथ ग्रहण के इस नजारे को देखने के लिए शनिवार को सेना के आला अधिकारियों सहित जवानों के अभिभावकों से पूरा स्टेडियम खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन



ब्रिगेडियर आरएस रावत के मैदान में पहुंचने के बाद सेना बैंड के साथ राष्ट्रीय गान की धुन पर सेना की टुकड़ी तिरंगे को लहराते हुए मैदान में निकली।

इस दौरान ब्रिगेडियर आरएस रावत सहित स्टेडियम में पहुंचे प्रत्येक सैनिक व देश प्रेमी ने खड़े होकर तिरंगे को सलामी दी। वहीं सेना के धर्म गुरु ने शपथ ग्रहण करने वाले 117 जवानों को गीता पर हाथ रखकर शपथ ग्रहण करवाई।
Trending Videos
विज्ञापन

फोर वन जीआर पर है देश को नाज

उन्होंने देश की रक्षा के लिए उन्हें जल, थल, वायु या आग के बीच से भी गुजरना पडे़ तो कदम पीछे नहीं हटेंगे। जवानों ने भी पूरे जोश के साथ शपथ ग्रहण की।

इसके बाद बेस्ट रेक्रूट जवानों को सम्मानित किया गया। सेंटर की प्रथा के अनुसार बेस्ट रेक्रूट सलीम थापा को ब्रिगेडियर आरएस रावत ने चांदी की खुखरी और मेडल देकर सम्मानित किया। 

देश की रक्षा के लिए आतंकियों के मकसद को नाकाम करने के दौरान कुछ ही दिनों में फोरवन जीआर के पांच जवानों की शहादत पर पूरे देश को नाज है।

ब्रिगेडियर रावत ने शहीदों को नमन करते हुए यह शब्द कहे। उन्होंने शपथ ग्रहण करने वाले सभी जवानों को देश की रक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित किया ओर जवानों व उनके अभिभावकों को बधाई भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें