फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस विधायक के भतीजे पर जानलेवा हमला कर किया लहूलुहान

Thu, 14 Jun 2018 02:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
1 of 5
पूर्व कांग्रेस विधायक के भतीजे पर जानलेवा हमला हुआ है। हथियारों से लेस बदमाशों ने पूर्व कांग्रेस विधायक के भतीजे और उसके चार दोस्तों को लहूलुहान कर दिया। वारदात देर रात हुई है। मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी का है। 
विज्ञापन

2 of 5
पूर्व कांग्रेस विधायक राम कुमार का भतीजा और उसके दोस्त बद्दी में विशाल मेगा मार्ट के बाहर खड़े थे। इतने में कुछ बदमाशों का गुट वहां आ धमका। दोनों गुटों में हल्की झड़प हुई।
विज्ञापन

3 of 5
राम कुमार का भतीजा और उसके दोस्त गाड़ी लेकर वहां से चले गए और फिर बद्दी के दीप रेस्टोरेंट में जाकर बैठ गए। कुछ ही देर में हथियारों से लेस बदमाश वहां पहुंच गए और जालनेवा हमला कर दिया। 

4 of 5
बदमाशों ने राम कुमार के भतीजे और दोस्तों को बुरी तरह पीटा। बदमाशों ने उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। पूर्व कांग्रेस विधायक का भतीजे होने की वजह से यह मामला काफी हाइप्रोफाइल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देर रात कांग्रेस विधायक राम कुमार भी अस्ताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। एसपी बद्दी बिंदु रानी सचदेवा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें