फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल बाद नौणी विवि को इन्होंने दिलाया गोल्ड मेडल

Tue, 24 Mar 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नौणी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
15वें आल इंडिया कृषि विवि यूथ फेस्टिवल मे नौणी विवि की रेखा राही ने गोल्ड मेडल जीता है। करीब दस साल बाद नौणी विवि की होनहार ने यह करिश्मा किया है। एनआरडीए करनाल मे एग्री यूनीफेस्ट का समापन रविवार को हुआ है। इसमें 46 कृषि विवि ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रुप डांस, सोलो सांग, रंगोली, भाषण तथा नाटक प्रतियोगिताएं हुईं। नौणी विवि के कुलपति विजय सिंह ठाकुर ने होनहार छात्रा को बधाई दी है। बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा रेखा राही ने भाषण प्रतियोगिता मे 36 विवि को पछाड़ कर नौणी विवि के लिए स्वर्ण पदक जिता।

एग्रो यूनीफेस्ट के दौरान प्रोफेसर डा रजेश भल्ला, डा अंजू कुमारी धीमान तथा एआर स्वेटा के नेतृत्व मे नौणी विवि के 22 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। विवि के कुलपति डा. विजय सिंह ठाकुर ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें