फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वेस्टर मीट: धर्मशाला में आज देश के उद्योगपति करेंगे निवेश का एलान

Thu, 07 Nov 2019 11:09 AM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

धौलाधार के आंचल में बसे धर्मशाला में दो दिन देश के शीर्ष उद्योगपतियों का जमावड़ा रहेगा। ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में निवेश का एलान होगा, जिससे देवभूमि हिमाचल में रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जो प्रदेश के विकास की राह में भूमिका निभाएगा। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश की उम्मीदों को सहकार करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। हिमाचल सहित पूरे देश के जनता की नजरें भी धर्मशाला की इन्वेस्टर मीट पर रहेगी।

उद्योगपति प्रोफाइल 

1. मधुसूदन गोपालन, प्रबंध निदेशक, प्रॉक्टर एंड गैंबल

विज्ञापन

स्वास्थ्य क्षेत्र के कर सकते हैं निवेश
मधुसूदन गोपालन प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर लिमिटेड में प्रबंध निदेशक और कार्यकारी निदेशक हैं।

इन क्षेत्रों में कर सकते हैं निवेश : हिमाचल में प्रॉक्टर एंड गैंबल स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं। प्रदेश में वेलनेस सेंटर को विकसित करने में प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर लिमिटेड निवेश कर सकते हैं। 

2.  सुनील कांत मुंजाल, चेयरमैन, हीरो कॉरपोरेट सर्विस
हीरो कॉरपोरेट की संभावनाएं तलाशेंगे
सुनील कांत मुंजाल मौजूदा समय में हीरो एंटरप्राइज के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह हीरो मोटोकॉर्प के संयुक्त प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं।

इन क्षेत्रों में कर सकते हैं निवेश : मुंजाल हीरो कॉरपोरेट सर्विस के लिए हिमाचल में संभावनाएं तलाश सकते हैं। इसके अलावा सुनील कांत मुंजाल सेरेंडिपिटी आर्ट्स फाउंडेशन के संस्थापक भी हैं। यह संस्था कला और प्रदर्शन और कलाओं को प्रेरित करती है। मुंजाल लुधियाना संस्कृत समागम के अध्यक्ष भी हैं, जो एक संगठन है जो उत्तर भारत में प्रदर्शन कला को बढ़ावा देता है। इसके चलते वह कला और प्रदर्शनी को बढ़ावा देने के लिए निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन


3. प्रणव अदानी, निदेशक, अदानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड
रियल इस्टेट क्षेत्र में निवेश के इच्छुक
प्रणव अदानी, अदानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक हैं और कोयला खनन और एकीकृत कोयला प्रबंधन, कृषि, सिटी गैस वितरण और रियल इस्टेट व्यवसाय है।

इन क्षेत्रों में कर सकते हैं निवेश: देवभूमि में अदानी इंटरप्राइजेज कृषि और रियल इस्टेट के क्षेत्र में निवेश करने की संभावना है। हाउसिंग परियोजनाओं में ज्यादा निवेश आए, इसके लिए प्रदेश सरकार ने पूरी योजना बनाई है। 

4. बीआर शेट्टी, चेयरमैन, बीआरएस हॉल्डिंग 
वेलनेस हेल्थ केयर को देंगे तवज्जो
बीआर शेट्टी बीआरएस हॉल्डिंग के चेयरमैन हैं। शेट्टी संयुक्त अरब अमीरात में स्थित कई कंपनियों के संस्थापक हैं। वह अबुधाबी स्थित एनएमसी हेल्थकेयर के संस्थापक और अध्यक्ष हैं और यूएई एक्सचेंज के अध्यक्ष हैं। शेट्टी की प्रारंभिक रुचि अस्पतालों में थी, लेकिन तब से उन्होंने फार्मास्युटिकल्स, वित्तीय सेवाओं, खुदरा, विज्ञापन और सूचना प्रौद्योगिकी सहित अतिरिक्त क्षेत्रों में कारोबार है। 

इन क्षेत्रों में कर सकते हैं निवेश: हिमाचल में बीआरएस हॉल्डिंग भी स्वास्थ्य और वेलनेस हेल्थ केयर सहित सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं। 

5. आरसी भार्गव, चेयरमैन, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड 
मारुति के लिए निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे
आरसी भार्गव भारत के सबसे बड़े वाहन निर्माता मारुति सुजुकी के चेयरमैन हैं। साथ ही वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के अध्यक्ष हैं।

इन क्षेत्रों में कर सकते हैं निवेश : मारुति सुजुकी हिमाचल में भी निवेश की संभावनाएं तलाश सकती है और निवेश का एलान कर सकता है।

Trending Videos
विज्ञापन

फाइल फोटो
6. कर्नल एचएस चौहान, अध्यक्ष भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन
पर्वतारोहण को दे सकते हैं अहमियत 
कर्नल एचएस चौहान भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन के अध्यक्ष है। 
भारत में साहसिक गतिविधियां को बढ़ावा देने के लिए फाउंडेशन काम कर रहा है।

इन क्षेत्रों में कर सकते हैं निवेश : हिमाचल में वर्तमान समय में मनाली में भारतीय पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान है। इसके अलावा धर्मशाला में भी एक संस्थान खोलने को मंजूरी दी है। ऐसे में भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन भी हिमाचल में इस क्षेत्र में निवेश का एलान कर सकता है। 

7. राहुल मुंजाल, सीएमडी, हीरो फ्यूचर एनर्जी
ऊर्जा क्षेत्र में आगे आ सकता है हीरो फ्यूचर एनर्जी 
हीरो फ्यूचर एनर्जी के सीएमडी राहुल मुंजाल देश के अग्रणी उद्योगपतियों में से एक हैं। हीरो फ्यूचर एनर्जी देश के ऊर्जा मिश्रण में अक्षय ऊर्जा को एकीकृत करने की दिशा में काम करता है। 

इन क्षेत्रों में कर सकते हैं निवेश: देवभूमि में ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावना हैं। प्रदेश सरकार को इसमें सबसे ज्यादा निवेश आने की उम्मीद है। हीरो फ्यूचर एनर्जी प्रदेश में बड़े निवेश की घोषणा कर सकता है। 

8. राकेश भारती मित्तल, वाइस चेयरमैन, भारती इंटरप्राइजेज
दूरसंचार क्षेत्र में तलाशेंगे संभावनाएं
भारती इंटरप्राइजेज के वाइस चेयरमैन राकेश भारती मित्तल प्रतिठिष्त उद्योगपतियों में से एक हैं। भारती एंटरप्राइजेस का व्यापार दूरसंचार, खुदरा, वित्तीय सेवाएं, उत्पादन और सॉफ्टवेयर क्षेत्रों में फैला हुआ है। 

इन क्षेत्रों में कर सकते हैं निवेश: हिमाचल में दूरसंचार को बेहतर करने पर निवेश कर सकता है। जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में भी दूरसंचार सेवाएं बेहतर हो सकती हैं। 

 9. अमित अग्रवाल, कंट्री हेड, अमेजन इंडिया
अमेजन इंडिया के कंट्री हेड के रूप में कार्य कर रहे हैं अमित अग्रवाल। अमेजन इंडिया ऑनलाइन रिटेलर के रूप में कार्य करती है।

इन क्षेत्रों में कर सकते हैं निवेश: पहाड़ी राज्य हिमाचल में ऑनलाइन रिटेलर की भूमिका को और किस प्रकार सफल बनाया जा सकता है, इस पर कार्य किया जा सकता है। साथ ही ऐसी संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं कि पहाड़ी राज्य में कैसे जल्द ऑनलाइन बुकिंग पर सामान उपलब्ध करवाया जाए।


10. श्रीनिवास बोमीडाला एनर्जी एवं अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जीएमआर ग्रुप के चेयरमैन
श्रीनिवास बोमीडाला एनर्जी एवं अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जीएमआर ग्रुप के चेयरमैन हैं। श्रीनिवास विद्युत प्रोजेक्टों को लगाने के रूप में कार्य करते हैं।

इन क्षेत्रों में कर सकते हैं निवेश: हिमाचल के नदी-नालों में विद्युत उत्पादन के बहुत स्कोप हैं। ऐसे में श्रीनिवास बोमीडाला प्रदेश की नदियों-नालों से विद्युत दोहन के लिए बड़े पॉवर प्रोजेक्ट लगा सकते हैं। इसके अलावा वे सोलर ऊर्जा का भी दोहन करने के लिए विशेष कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें