नेत्र रोग विभाग में स्थापित होने वाले सर्जरी सेट में करीब 41 प्रकार के आधुनिक उपकरण शामिल होंगे। इनमें विभिन्न प्रकार के फोर्सेप्स, कैंची, नीडल होल्डर, स्पेकुलम और अन्य सर्जिकल उपकरण शामिल हैं, जो सर्जरी को अधिक सुरक्षित और सटीक बनाएंगे। इससे न केवल ऑपरेशन की सफलता दर बढ़ेगी, बल्कि मरीजों को जल्दी रिकवरी का भी लाभ मिलेगा। साथ ही अस्पताल में ही बेहतर सुविधा मिलने से इलाज का खर्च भी कम होगा। इन उपकरणों की खरीद के लिए संस्थान ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सुविधा के शुरू होने से एम्स में नेत्र रोगों के इलाज का स्तर और मजबूत होगा। बिलासपुर सहित आसपास के जिलों के हजारों मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।