फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आंगनबाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दें

विज्ञापन
विज्ञापन
मेला ग्राउंड सुन्नी में आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन के सम्मेलन में उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की बसंतपुर इकाई ने रविवार को मेला ग्राउंड सुन्नी में सम्मेलन का आयोजन करवाया। सम्मेलन में सीटू जिला कोषाध्यक्ष बालक राम और खिमी भंडारी ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी घोषित करने की मांग की।
दोपहर बाद शुरू हुए सम्मेलन में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सीटू से संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की अध्यक्ष मोहिनी शर्मा ने आंगनबाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मचारी की तरह दर्जा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्री प्राइमरी में सौ फीसदी और 45 वर्ष की शर्त खत्म की जाए। अध्यक्ष ने कहा कि सुपरवाइजर नियुक्ति के लिए देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री को मान्य किया जाए। वरिष्ठता के आधार पर दसवीं और ग्रेजुएशन किए कर्मियों की सुपरवाइजर में भर्ती किया जाए। इसके अलावा हरियाणा की तर्ज पर वेतन और पंजाब की तर्ज पर मेडिकल सहित अन्य छुट्टियां दी जाएं। सेवानिवृत्ति 65 वर्ष की जाए। इसके अलावा बीमारी के दौरान वेतन काटने पर रोक लगाने की मांग की। सम्मेलन के दौरान सीटू के कोषाध्यक्ष बालक राम ने बताया कि आईसीडीएस का निजीकरण किया गया व आंगनबाड़ी वर्करज को नियमित कर्मचारी घोषित न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स के खाली पदों को तुरंत भरने की मांग भी की। इस मौके पर सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहिनी शर्मा अध्यक्ष और गीता बनीं महासचिव
आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स यूनियन की बसंतपुर प्रोजेक्ट इकाई की मेला ग्राउंड सुन्नी में 22 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष मोहिनी शर्मा को चुना गया। उपाध्यक्ष ईशरा देवी, खेमा कश्यप, ललिता देवी को चुना गया। महासचिव गीता कश्यप, सचिव लता देवी व लता, कोषाध्यक्ष अमरा देवी व खीमी भंडारी, बनीता, रमा, कौशल्या, कांता, निर्मला पॉल, पुष्पा देवी, संजू शर्मा, अनीता, सुभद्रा, पार्वती, गीता, कुशल कंवर को इकाई सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें