फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा बगवां: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी की छात्राओं ने किया सराहनीय प्रदर्शन

Tue, 26 Sep 2023 02:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां(कांगड़ा)
विज्ञापन
खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी की छात्राओं ने किया सराहनीय प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

 रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां की खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी व स्कूल की छात्राओं ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया है। यह प्रतियोगिता हरियाणा के यमुनानगर में 20 से 24 सितंबर तक आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में रेनबो की खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी की दो छात्राओं व स्कूल की तीन छात्राओं ने दमखम दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  प्रतियोगिता में पलक राणा ने 87 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में रजत पदक और सीनियर वर्ग में सातवां स्थान प्राप्त किया। इसी तरह प्रज्ञा शर्मा ने 76 किलोग्राम भार वर्ग के यूथ,जूनियर, सीनियर में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


वहीं, यूथ 49 किलोग्राम भार वर्ग में 11वीं कक्षा की वंशिका पटियाल ने छठा व जूनियर तके आठवां स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के अंतर्गत यूथ 55 किलोग्राम भार वर्ग में 11वीं कक्षा की संजना भट्ट ने पांचवां, छठा व सानिया ने 59 किलोग्राम भार वर्ग के यूथ,जूनियर में छठा स्थान प्राप्त करके स्कूल व अभिभावकों के नाम रोशन किया। हिमाचल से संबंधित अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग रेफरी ग्रेड1 प्रदीप शर्मा ने स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप, खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी के कोच शेरू सिंह व चंचल यादव को भी बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें