फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरी छात्रा, टिपर के टायर के नीचे आने से मौत

Sat, 18 May 2019 05:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगड़ाह (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बाइक पर लिफ्ट लेकर घर के करीब पहुंची छात्रा सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। रजाना के समीप हुए सड़क हादसे में छात्रा बाइक से गिरकर ट्रक के टायर के नीचे आ गई, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर, संगड़ाह पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार संगड़ाह उपमंडल के रजाना गांव से चंद दूरी पर शुक्रवार शाम करीब सात बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

डिग्री कॉलेज ददाहू में पहले सेमेस्टर में अध्ययनरत 19 वर्षीय निशा देवी पुत्री बलबीर सिंह निवासी रजाना बस सेवा के अभाव में एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर घर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


रजाना गांव के समीप पहुंचते ही एक तंग मोड़ पर बाइक (एचपी17ई-1356) चालक तपेंद्र सिंह ने सामने से आ रहे एक टिपर (एचपी 71-8341) को पास देते वक्त बाइक निकालने की कोशिश की।

विज्ञापन

लेकिन, बाइक एक पत्थर से टकराने के बाद सड़क पर गिर गई। हादसे में निशा देवी बाइक से उछलकर सड़क पर गिरते ही ट्रक की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि निशा देवी का सिर टिपर के पिछले टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के तुरंत बाद टिपर चालक जगदीश चंद पुत्र जालम सिंह निवासी घाटों मौके से फरार हो गया। उधर, एसएचओ संगड़ाह जीतराम भारद्वाज ने बताया कि टिपर चालक ने भी मोटरसाइकिल को पास देते समय गाड़ी नहीं रोकी।

हादसा टिपर चालक जगदीश चंद और मोटरसाइकिल चालक की तेज रफ्तारी व लापरवाही से हुआ है। डीएसपी संगड़ाह अनिल धौलटा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

दोनों वाहनों के चालक फरा हैं हैं। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304, एमवी एक्ट 187 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें