सोलन के धरमाणा गांव के आठवीं की छात्रा की सिंचाई टैंक में डूबकर मौत हो गई है। स्कूल में छुट्टी के बाद वह अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ करीब 08 फीट गहरे पानी के टैंक में नहाने में गई थी। इसी बीच वहां डूबने से उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक 14 साल की छात्रा स्कूल में अवकाश के बाद घर पहुंची।
पड़ोस की दो अन्य सहेलियों के साथ उसने घर से 500 मीटर दूर पानी के टैंक में जाने की योजना बनाई। दोनो सहेलियां साथ थी। वह पहले खुद टैंक के पास पहुंची और इसी बीच वह टैंक में गिर गई। डूबता देख दानो सहेलियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। गांव वाले एकत्र हो गए। छात्रा को टैंक से बाहर निकाला और नालागढ़ अस्पताल ले आए।
लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पंचायत प्रधान रामचंद, उपप्रधान मनोहर लाल, वार्ड पंच प्रेम लता और जिया लाल ने बताया कि युवती को नालागढ़ अस्पताल लाया था, जिसे मृत घोषित कर दिया है। उधर पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। 174 के तहत कार्रवाई होना तय है।