फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह पहले ब्रिटेन होकर लौटा ऊना का युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

Mon, 28 Dec 2020 10:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मैहतपुर क्षेत्र का एक 26 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। युवक 29 नवंबर को जर्मनी से भारत लौटा है। इसके विमान का स्टॉप ब्रिटेन में होने के कारण ब्रिटेन से लौटने वाले लोगों की सूची में इसका नाम शामिल है। इसका सैंपल कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि के लिए एनआईवी पुणे भेजा गया है।

विज्ञापन


इस मामले से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। युवक को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट कर दिया है। जबकि एहतियातन युवक के संपर्क में आए अभिभावकों का भी सैंपल जांच के लिए लिया जाएगा। डीसी ऊना राघव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन से लौटे चार में से तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। जबकि एक पॉजिटिव है, मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें