इसका पता भी बाद में चला कि यह लैपटॉप भी 2017 के हैं। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों के साथ-साथ अब कॉलेजों के 900 मेधावियों को भी लैपटॉप दिए जाएंगे। इन्हें डोंगल और एक जीबी डाटा भी दिया जाएगा।
इसके अलावा स्कूली विद्यार्थियों को बैग और पानी के लिए स्टील की बोतलें भी दी जाएंगी। उन्होंने कहा सरकारी स्कूलों में इनरोलमेंट घटना चिंतनीय है। इसके लिए सरकार ने प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू की हैं।
स्कूलों में अब परंपरागत तरीकों की जगह वैज्ञानिक तरीकों से पढ़ाई करवाई जा रही है। स्मार्ट क्लास रूम को सरकार मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कुल बजट का 18 फीसदी बजट शिक्षा के लिए दिया है। सभी को शिक्षा में सुधार करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।
शिमला। निजी स्कूलों द्वारा हर साल फीस बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस मामले में कानूनी राय ली जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर भी मंथन किया जाएगा।